फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   30 thousand teenagers and 28 thousand elderly left from the first dose

30 हजार किशोर और 28 हजार बुजुर्ग पहली डोज से छूटे

Thu, 24 Feb 2022 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
30 thousand teenagers and 28 thousand elderly left from the first dose
नोएडा (योगेश शर्मा)। कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाने के मामले में गौतमबुद्ध नगर ने आबादी लक्ष्य तो हासिल कर लिया है, लेकिन हकीकत में बड़ी आबादी को अब तक वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लग पाई है। शासन की ओर से जारी रिपोर्ट में 30 हजार किशोर और करीब 28 हजार बुजुर्ग पहली डोज से वंचित मिले हैं। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किशोरों के मामले में स्कूलों का सहयोग नहीं मिल रहा है। वहीं, टीकाकरण में लापरवाही बरतने में परिजन पीछे नहीं हैं। शासन की ओर से 15,92,648 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया था, जबकि 16,20,889 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी हैं। आबादी लक्ष्य की तुलना में करीब 37 फीसदी ज्यादा यानी 21.81 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शासन की ओर से 18 से 45 वर्ष के 10,77,438 लोगों को पहली डोज का लक्ष्य था, इसकी तुलना में करीब 39 फीसदी ज्यादा 15 लाख को पहली डोज दी जा चुकी है। 45 से 60 वर्ष के 3,12,627 लोगों को पहली डोज का लक्ष्य तय था, जिसके मुकाबले करीब चार लाख लोग कवर हो चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,02,582 लोगों को पहली डोज का लक्ष्य था, लेकिन करीब 14 फीसदी यानी करीब 28 हजार बुजुर्ग अभी टीकाकरण से वंचित हैं। जिले में 15 से 17 साल तक के 1,15,592 किशोरों का टीकाकरण किया जाना है, जिसमें से करीब 30 हजार किशोरों को अभी पहली डोज नहीं लगी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने थमाई गलत जानकारी
जनपद में 15 से 17 साल तक के 1,15,592 किशोरों का टीकाकरण जनवरी में ही पूरा होना था, लेकिन अभी भी करीब 30 हजार बच्चे वैक्सीन की पहली डोज से छूटे हुए हैं। जिले में 205 सीबीएसई और 100 से अधिक यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। शिक्षा विभाग ने वैक्सीन लगवा चुके बच्चों की जानकारी शिक्षा विभाग से मांगी, लेकिन गलत जानकारियां विभाग की तरफ से थमा दी गई हैं। निजी स्कूल संचालकों ने सुरक्षा का हवाला देकर स्कूल परिसर में टीकाकरण शिविर लगाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में बड़ी संख्या में बच्चे टीकाकरण से छूटे हुए हैं। वहीं, टीकाकरण से वंचित बच्चों और बुजुर्गों के टीकाकरण की अपील विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

पड़ोसी शहरों के लिए नोएडा बना मददगार
नोएडा अपने पड़ोसी शहरों के लिए बड़ा मददगार बना। जनपद की बड़ी आबादी को अभी वैक्सीन नहीं लगी है, लेकिन विभाग ने आबादी लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि, नोएडा-ग्रेटर नोएडा औद्योगिक शहर है। यहां प्रवासी मजदूरों की संख्या लाखों में हैं। ऐसे में 40 प्रतिशत टीके इसी आबादी को लगे हैं। वहीं, जनपद में पांच लाख से अधिक लोग नजदीकी शहरों से टीका लगवाकर जा चुके हैं। साल 2021 में जनपद की अनुमानित आबादी 19.09 लाख है, जबकि 15 फीसदी अधिक यानी 21.81 लाख से अधिक लोग अब तक वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीसदी स्लॉट नहीं हो रहे बुक
अधिकारियों ने बताया कि जनपद में बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना 70 फीसदी स्लॉट खाली रहते हैं। दैनिक लक्ष्य की तुलना में महत 30 से 40 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पा रहा है। रोजाना करीब 25 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य होता है, लेकिन सात से आठ हजार ही टीके लगते हैं।
जिले में टीकाकरण
पहली डोज 21,81,736
दूसरी डोज 16,20,889
एहतियाती डोज 43,142
कुल टीकाकरण 38,45,767
(नोट: आंकड़े 23 फरवरी तक के हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed