फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   30 thousand MBBS and 24 thousand PG seats increased: Harshvardhan

30 हजार एमबीबीएस और 24 हजार पीजी सीटें बढ़ी : हर्षवर्धन

Wed, 10 Mar 2021 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
30 thousand MBBS and 24 thousand PG seats increased: Harshvardhan
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है देश के 24 हजार अस्पतालों में 10 करोड़ 74 लाख परिवारों को गंभीर रोगों से लेकर सामान्य बीमारी के उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इतना ही नहीं सरकार ने नेशनल मेडिकल कमीशन-2019 के माध्यम से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों को लागू किया है। इसका नतीजा यह है कि आज देश में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 30 हजार सीटों को बढ़ाया गया है, स्नातकोत्तर पढ़ाई के लिए 24 हजार सीटें बढ़ाई गई हैं। देश में राज्यों के साथ मिलकर नेशनल हेल्थ मिशन, आयुष्मान भारत, हेल्थ एंड वॉलनेस सेंटर लगातार लोगों को हाईटेक स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही जन जन को अच्छी स्वास्थ सेवा देना को जो मिशन शुरु किया था वह उत्तरोत्तर तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की चार साल की मेहनत का नतीजा है, कि देश में लगातार बढ़ रही सरकारी स्वास्थ सेवाओं के कारण आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला चिकित्सा खर्च लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed