फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3.54 lack fraud by the name of paytm kyc

पेटीएम केवाईसी के नाम पर उड़ाए 3.54 लाख

Sun, 20 Oct 2019 06:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
3.54 lack fraud by the name of paytm kyc
पेटीएम - फोटो : फाइल फोटो

सेक्टर-12 में दूध उत्पाद व्यापारी को जालसाज ने पेटीएम केवाईसी करने के नाम पर 3.54 का चूना लगा दिया। आरोपी ने व्यापारी को झांसे में लेने के लिए एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवा ट्रांजेक्शन के नाम पर बैंक खाते से 10 रुपये की राशि ट्रांसफर करा तीन मिनट के भीतर खाते से रकम निकाल ली।

विज्ञापन


वारदात के बाद भी आरोपी मोबाइल ऑन कर पीड़ित को और ट्रांजेक्शन करने की कह रहे हैं। व्यापारी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मियांवाली कॉलोनी निवासी मनीष गुप्ता का सेक्टर-12 में दुग्ध उत्पाद का व्यापार है। कुछ दिन पहले केवाईसी न होने के कारण उनका पेटीएम बंद हो गया था। 14 अक्तूबर रात 7.41 बजे उनके मोबाइल पर एक युवक ने कॉल करके खुद को पेटीएम कंपनी कर्मचारी बताया। युवक ने बताया कि उनके पेटीएम खाते का ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं। युवक के कहने पर मनीष गुप्ता ने अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से क्विक सपोर्ट एप्लीकेशन डाउनलोड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाज ने एप के माध्यम से 10 रुपये का ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा तो व्यापारी ने अपने डेबिट कार्ड से राशि ट्रांसफर कर दी। व्यापारी का आरोप है कि राशि ट्रांसफर करते ही तीन मिनट के भीतर पे-मनी और पेटीएम के माध्यम से पांच बार में तीन लाख 54 हजार 871 रुपये निकल गए।

व्यापारी को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने जालसाज को फोन कर इसकी शिकायत की। आरोपी ने रकम वापस न देने की धमकी देकर फोन काट दिया। पुलिस में
शिकायत के बाद आरोपी का मोबाइल अभी तक चालू है और वह लोगों को पेटीएम केवाईसी करने के झांसे में ले रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच सही पाए जाने पर शुक्रवार शाम को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के मुताबिक आरोपी के पेमेंट गेटवे की डिटेल खंगाली जा रही है, उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी मिल गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed