{"_id":"6278020ae713c206fb6eccda","slug":"3-20-lakh-cheated-by-advertising-cheap-plot-noida-news-noi647398687","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते प्लॉट का विज्ञापन देकर 3.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते प्लॉट का विज्ञापन देकर 3.20 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सस्ते प्लॉट का विज्ञापन देखकर जमीन खरीदने के चक्कर में युवक ने 3.20 लाख रुपये गंवा दिए। पैसे देने के बाद युवक प्लॉट देखने गया तो वहां फैक्ट्री के निर्माण कार्य जारी था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसजीएम नगर निवासी मनीष ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में सस्ते प्लॉट का एक विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर उसकी ओल्ड फरीदाबाद राजा गार्डन निवासी प्रेमानंद से बात हुई। सेक्टर-28 में उसकी मनीष, मनोज सिंह और सुनील कुमार से मुलाकात हुई। सभी ने खुद को जमीन का मालिक बताकर मनीष को गांव अगवानपुर में एक प्लॉट दिखाया। सौदा 3.60 लाख रुपये में तय हुआ। मनीष के भुगतान करने पर आरोपियों ने प्लॉट का इकरारनामा उसके नाम कर दिया। कुछ दिन बाद मनीष पत्नी के साथ प्लॉट देखने गया तो वहां एक फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। पूछताछ पर निर्माण करने वाले ने खुद को जमीन का मालिक बताया। पड़ताल में सामने आया कि प्रेमानंद, मनोज सिंह और सुनील कुमार ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
किराएदार के 1.80 लाख लेकर मकान मालिक फरार
फरीदाबाद। सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के गांव सिही में एक मकान मालिक अपने किराएदार के 1.80 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अली इमाम ने पुलिस को बताया कि वह गांव सिही में मानिक चिंकू के मकान में किराएदार है। वह दर्जी का काम करता है। अपनी जरूरत के लिए उसने बैंक से 2.20 लाख रुपये निकाले थे। उससे 40 हजार रुपये खर्च हो गए। बाकी 1.80 लाख रुपये उसने अलमारी में रखे थे। 28 अप्रैल को मकान मालिक मानिक चिंकू उसके कमरे में आया और नशे के लिए 300 रुपये मांगने लगा। आरोप है कि अली इमाम ने रुपये देने से मना किया तो चिंकू ने घर का सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। आरोपी अलमारी से 1.80 लाख रुपये निकाल कर भाग गया। अली इमाम ने कई दिनों तक मकान मालिक की तलाश की। असफल रहने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद