{"_id":"6905234921068ac3c302b42d","slug":"29-garbage-vehicles-flagged-off-na-news-c-5-1-drn1046-824085-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 29 कूड़ा वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 29 कूड़ा वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना
Sat, 01 Nov 2025 02:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
शहरी विकास विभाग उत्तराखंड शासन द्वारा नगर निगम ऋषिकेश को प्रदान किए गए 29 नए कूड़ा वाहनों को आईएसबीटी स्थित नगर निगम परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल मौजूद रहे। मेयर ने सभी लोडर चालकों और हेल्परों को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक घर से नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित करें। शहर के नागरिकों के साथ शालीनता और व्यवहार कुशलता का परिचय दें। मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि सभी कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं का लक्ष्य ऋषिकेश को स्वच्छ भारत मिशन के तहत टॉप-10 नगरों में शामिल करना होना चाहिए। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें। नगर आयुक्त ने त्रिवेणी सेना की महिला समूहों को अवगत कराया कि अब सभी वार्डों में कूड़ा वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रत्येक घर तक इन वाहनों की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को कूड़ा पृथक्कीकरण के प्रति जागरूक करें। जो लोग यूजर चार्ज का भुगतान नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई संबंधित सुपरवाइजर के माध्यम से की जाए। 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सेना के उत्पादों की बिक्री हेतु त्रिवेणी घाट पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश सिटी मिशन अधिकारी को दिए गए।
विज्ञापन