फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2.6 lakh people take cleanliness oath

Noida News: कूड़े से आजादी अभियान में 2.6 लाख लोगों ने ली स्वच्छता शपथ

Sat, 16 Aug 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
2.6 lakh people take cleanliness oath
हर दिन 12,373 टन कचरा उठा, रेलवे पटरियों से हटाया 689 टन कूड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी की ओर से चलाए जा रहे कूड़े से आजादी अभियान के तहत 1 से 14 अगस्त तक करीब 2.6 लाख लोगों ने स्वच्छता शपथ ली है। लोगों ने निगम के सफाई अभियान में हिस्सा लेकर खुले में कूड़ा नहीं फेंकने का संकल्प लिया है।


रैलियों, जागरूकता कार्यक्रमों और कूड़ा बीनने में हजारों लोग शामिल हुए। खासकर 1.26 लाख छात्रों ने 1,343 स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया जिससे नई पीढ़ी में सफाई का जज्बा जगा है। एमसीडी का कहना है कि 917 कार्यालयों, 1,138 सार्वजनिक शौचालयों, 702 पार्कों और 166 झुग्गी बस्तियों में गहन सफाई की गई है। इस दौरान 10,692 टन कचरा और 689.63 मीट्रिक टन ठोस कचरा रेलवे पटरियों से हटाया गया। हर दिन औसत 12,373 टन कचरा और 3,624 टन निर्माण मलबा इकट्ठा हुआ जो पिछले महीने से 1,000 टन ज्यादा है। इधर, राजधानी में 6 से 8 अगस्त तक 29,737 पौधे लगाए गए। 35,192 पोस्टर-बैनर हटाकर 160 दीवारों पर स्वच्छता संदेशों के साथ पेंटिंग की गई। निगम के 419 जागरूकता अभियानों में 12,772 लोग शामिल हुए जो सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed