{"_id":"5f526e618ebc3e54d16f431e","slug":"23-new-corona-case-in-nuh-mewat-news-noi5341113145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 23 नए मामले मिले, 15 मरीज स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 23 नए मामले मिले, 15 मरीज स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए। वहीं 15 मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी मिली। पुन्हाना में दो, बिस्सर अकबरपुर में एक, तावडू में छह, आलदौका में एक, उजीना में एक, नूंह में तीन, मालब में दो, घासेड़ा में एक, पाटन उदयपुरी में एक, शिशवाना जाटका में एक, खेड़ला नूंह में दो, कालरपुरी में एक और इंडरी में एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। विभाग की टीम संदिग्धों की जांच कर रही है। लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
जिले में कोरोना के कुल 114 मरीज हैं। 805 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 677 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 26954 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 26550 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 404 लोगों की निगरानी जारी है। 30340 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 29040 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 270 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा नूंह में कोरोना के मामले कम हैं। सभी को केंद्र और प्रदेश सरकार की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करना चाहिए।