फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   228 complaints were received on the Sampoorna Samadhan Diwas, 18 were resolved.

Noida News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 228 शिकायतें, 18 निस्तारित

Sat, 06 Jun 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
228 complaints were received on the Sampoorna Samadhan Diwas, 18 were resolved.
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तीनों जगह इस बार 228 शिकायतें पहुंची। इनमें से 18 का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों को बाकी शिकायतों का तय समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जेवर तहसील में समस्या सुनने के बाद डीएम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनी। यहां पर 103 शिकायतें पहुंची और इनमें से 8 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शिकायत सुनने के बाद डीएम ने तहसील परिसर में बरगद का पौधा रोपित किया। वहीं तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां पर 119 शिकायतें पहुंची और 6 का मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां केवल 6 शिकायतें पहुंची और 4 का मौके पर निस्तारण कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed