फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   22 lakhs cheated from retired officer

Noida News: सेवानिवृत अधिकारी से 22 लाख ठगे

Sun, 24 Sep 2023 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
22 lakhs cheated from retired officer
सेवानिवृत अधिकारी से 22 लाख ठगे
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने बनाया निशाना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने गृह मंत्रालय के सेवानिवृत्त उप निदेशक के साथ 22.79 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने छह बार में कुल रकम ट्रांसफर कराई। इसके बाद भी पैसे मांगने पर उन्हें ठगी की आशंका हुई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी बुजुर्ग गृह मंत्रालय के उप निदेशक पद से सेवानिवृत हुए हैं। वर्तमान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में कंसल्टेंट हैं। कुछ दिन पहले फेसबुक मैसेंजर पर एक युवती ने अश्लील कॉल की। इसके बाद एक नंबर से पीड़ित के पास कॉल आई। कॉलर बुजुर्ग और युवती की फोटो को एडिट कर ब्लैकमेल करने लगा। कॉल करने वाले साइबर जालसाज ने कहा कि यह वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड हो रहा है। अगर वह इस परेशानी से बचना चाहता है तो यूट्यूब की हेल्पलाइन पर संपर्क करे।
विज्ञापन

इसके बाद कथित एसआई विक्रम राठौर ने बुजुर्ग के पास कॉल की और वीडियो डिलीट करने एवज में पैसे मांगे। कथित एसआई की तरफ से धमकी दी गई कि अगर वह पैसे ट्रांसफर नहीं करेगा तो उसकी वीडियो को वायरल होने से कोई रोक नहीं पाएगा। बदनामी से बचने के लिए जालसाज की तरफ से भेजे गए अकाउंट में छह बार में रकम भेज दी। रकम भेजने के कुछ दिन बाद बुजुर्ग के पास फिर से कॉल आई जिसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रही युवती को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी परंतु पुलिस की गलती से उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद फिर से जेल जाने के नाम पर साइबर जालसाजों ने डराया और ब्लैकमेल किया। इसके बाद एक कथित पुलिस अधिकारी ने कॉल कर दस लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर बुजुर्ग से 23 लाख रुपये ले लिए। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर व खाता संख्या के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed