{"_id":"5b800c2642c79246300f6031","slug":"201535118374-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग पर काबू और बचाव के बारे में बताया
नोएडा। अग्निशमन विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई। अस्पताल में परिसर में एंबुलेंस की जगह पर खड़ी डॉक्टरों की गाड़ियों की वजह से अग्निशमन विभाग को बहुत परेशानी हुई। विभाग की तरफ से अस्पताल प्रशासन को गाड़ियों को अन्य जगह लगवाने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को आग पर काबू करने और बचाव की जानकारी दी। अगर कभी अस्पताल में आग लग जाए तो कैसे बुझाएं, कैसे लोगों को बाहर निकाला जाए। इसलिए अग्निशमन विभाग की तरफ से मॉक ड्रिल की गई थी। दमकल अधिकारी जगत सिंह, गुरुदयाल सिंह, मनजीत कुमार, मुकेश कुमार और सचिन की देखरेख में मॉक ड्रिल हुई। दमकल कर्मियों ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का तरीका बताया। इसमें अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ व गार्ड भी शामिल हुए। ब्यूरो