फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   200 players will get insurance benefits up to five lakhs

Noida News: 200 खिलाड़ियों को मिलेगा पांच लाख तक बीमा लाभ

Thu, 23 Mar 2023 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
200 players will get insurance benefits up to five lakhs
200 खिलाड़ियों को मिलेगा पांच लाख तक बीमा लाभ
विज्ञापन

-बदलेगी जिले में खेल सुविधाओं की सूरत, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स पर निगाहें
-तीन से पांच लाख स्कॉलरशिप पाने का भी मौका
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले के 200 खिलाड़ियों को पांच लाख तक मेडिकल बीमा का लाभ मिलेगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को ध्यान में रखकर नई स्पोर्टस पॉलिसी के तहत जिले में कई नए नियम शुरू किए गए हैं। जिनसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए मेडिकल बीमा, तैयारियों के लिए स्कॉलरशिप जैसी योजनाएं भी शामिल हैं।

मेडिकल बीमा लाभ में वे खिलाड़ी शामिल किए जा रहे हैं जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का हिस्सा रह चुके हों। वहीं अंतरराष्ट्रीय खेलों की तैयारी करने के लिए खेल स्कॉलरशिप योजना भी शुरू की जा रही है। जिसके तहत खेल व खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर तीन से सात लाख तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। जिला खेल अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें निजी व सरकारी दोनों तरह के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिले में होने वाले इवेंट्स को लेकर विभागीय तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं व खेल स्कॉलरशिप से युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ेगा। साथ ही यूपी सरकार की ओर से खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। जिसका लाभ गौतमबुद्धनगर को भी प्राप्त होगा। जिले के कुछ निजी विश्वविद्यालयों में भी सरकारी निर्देशों पर तरह-तरह के खेल शुरू किए जा रहे हैं। जिले में ढ़ाई सौ से अधिक ऐसे खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई खिलाड़ी नाम कमा रहे हैं। इन्हें बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जाएंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जिले के सैकड़ों प्रतिभागियों के हिस्सा लेने व अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed