{"_id":"68c31e3a09a5c24a6b0ddd37","slug":"20-lakh-rupees-stolen-police-trying-to-suppress-the-case-na-news-c-222-1-ka11004-129749-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 20 लाख की चोरी, पुलिस मामले को दबाने में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 20 लाख की चोरी, पुलिस मामले को दबाने में लगी
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बीती रात चोरों ने घर में घुसकर 20 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से बक्से नगदी और चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। तहरीर के बावजूद पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंहपुर निवासी अनु सिंह के घर बुधवार रात पड़ोसी रामप्रताप सिंह के मकान से चोर घर के अंदर दाखिल हुए। चोर दूसरी मंजिल से नीचे कमरे में घुस गए। नीचे कमरे में ताला नहीं लगा था। चोर कुंडी खोलकर कमरे के अंदर रखे तीन बक्से और अटैची का ताला तोड़कर एक जोड़ी झाले, एक हार, आठ अंगूठी, दो चेन, दो छोटे मंगलसूत्र, दो बड़े मंगलसूत्र, एक बेंदी, चार चूड़ी सोने की, एक बेसर, दो सेट पायल, एक किलो चांदी और 50 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। रात लगभग 1:30 बजे अनु की मां आशा देवी तबीयत खराब होने पर नीचे आई।
उन्होंने देखा कमरे का दरवाजा देख अंदर जाकर देखा। सभी बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। उसी समय अनु ने 112 पर सूचना दी। 112 पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। रात करीब दो बजे थाना पुलिस भी पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने गुरुवार सुबह करीब चार बजे पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। अनु ने तहरीर दी। अनु ने बताया कि करीब 20 लाख की चोरी हुई है। अनु ने बताया कि हम लोग परिवार समय छत पर सो रहे थे। कार्यवाहक प्रभारी अपराध निरीक्षक लक्ष्मी नारायण ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।