फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आयुष्मान

आयुष्मान

Sun, 23 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान
गोल्डन कार्ड बांटकर की आयुष्मान योजना की शुरुआत
विज्ञापन

- 1300 बीमारियों का इलाज निजी और सरकारी अस्पतालों में होगा मुफ्त
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयुष्मान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना के उद्घाटन का लाइव वीडियो चलाकर की गई। साथ ही यहां प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी बांटे गए। 12 लाभार्थियों को मंच पर कार्ड दिए गए। वहीं, अन्य लाभार्थियों को बाद में कार्ड देने के लिए पंजीकरण किया गया।
कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा के लिए इससे बड़ी कोई स्वास्थ्य योजना नहीं है। यह लोगों को मुफ्त इलाज का अवसर देगी। स्वस्थ व्यक्ति समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है। यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य सही न हो तो उसका समाज में महत्व भी कम हो जाता है। लोगों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। पैसे के अभाव में गरीबों को सही से इलाज नहीं मिल पाता था, लेकिन इस योजना के लागू होने से अब किसी भी गरीब की पैसों की कमी से जान नहीं जाएगी।
विज्ञापन

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना का मकसद गरीबों की मदद है। बिना इलाज के गरीब परिवारों में बड़ी परेशानियां आती हैं। यह योजना बीमारी के खर्चों को कम करेगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बॉथम ने कहा कि पीएम की इस महत्वाकांक्षी योजना को लोगों के बीच प्रचारित किया जाना चाहिए। जिससे बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed