{"_id":"5bbd5549867a5528691c13a3","slug":"181539134793-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजन के साथ आज से शुरू होगा मंचन, रामलीलाओं में इस बार तरह-तरह के प्रयोग किए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पूजन के साथ आज से शुरू होगा मंचन, रामलीलाओं में इस बार तरह-तरह के प्रयोग किए जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम की महिमा व उनके चरित्र की विशेषताओं को जानने और सीख लेने के लिए रामलीला से बेहतर माध्यम नहीं हो सकता। बुधवार से शहर में विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन शुरू होगा। रामलीलाओं के आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए इस बार रामलीलाओं में तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली के अनुसार, हर साल की तरह इस साल भी सेक्टर -21ए नोएडा स्टेडियम में भव्य मंचन होगा। इसके लिए 40-90 साइज का मंच तैयार किया गया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा व नोएडा विधायक पंकज सिंह दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस साल कलाकार स्वयं अपने डायलॉग बोलेंगे। राम बारात के दिन 14 अक्तूबर को डांडिया कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर-62 में होने वाली रामलीला में इस बार मेले में सुविधाओं पर भी खासा ध्यान दिया गया है। विशेष रूप से कई प्रसिद्ध मिठाई, पकवान विक्रेताओं को बुलाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देने के लिए मेले में बायो टायलेट निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कराई जा रही है। मंचन के दौरान शास्त्रीय संगीत का प्रयोग किया जाएगा। शास्त्रीय संगीत, नृत्य से आयोजन को रोचक बनाया जाएगा। श्रीराम मित्र मंडल के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल का आयोजन पिछले सालों की तुलना में और अधिक प्रभावी होगा। आयोजन को भव्यता देने के लिए कई नए प्रसंग और नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-46 की रामलीला में पहली बार महर्षि कंबन द्वारा लिखित ई रामावतार पर आधारित सेतु बंधु रामेश्वरम की स्थापना का दृश्य दिखाया जाएगा। श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि इस साल की रामलीला के लिए डबल स्टोरी स्टेज तैयार हो चुका है। स्टेज की लंबाई 100 फीट व चौड़ाई 40 फीट होगी जबकि दूसरा मंच जमीन से 20 फीट की ऊंचाई पर होगा। रामलीला का मंचन श्री परिवार रघुवंश सांस्कृतिक मंच के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। मंचन में पहली बार राक्षस वध के समय अग्निबाण का प्रयोग किया जाएगा जिससे आग निकलेगी।