{"_id":"5ba7d264867a557ea274dd6c","slug":"181537725028-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान पा खिले होनहारों को चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पा खिले होनहारों को चेहरे
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मान पा खिले होनहारों के चेहरे
गुरुग्राम। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित हुए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पुरस्कृत होकर जिले के होनहारों के चेहरे खिल गए। प्रदेश स्तरीय सम्मान पाकर होनहारों के अभिभावक भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि ऐसे सम्मान से बच्चों में और बेहतर करने का जज्बा पैदा होता है। पेश है सम्मानित बच्चों से बातचीत की पूरी रिपोर्ट -
एक सपना था जो पूरा हो गया
बारहवीं विज्ञान संकाय में 95 फीसदी अंकों के साथ टॉप करने वाले पटौदी खंड केे बपास गांव निवासी कमल ने बताया कि उनका राज्य स्तर पर सम्मानित होने का सपना अमर उजाला के माध्यम से पूरा हो गया। इस सम्मान का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया। कमल ने बताया कि वह आईएएस बनकर देशसेवा करना चाहते हैं।
पिता के लिए गर्व बनना चाहता था और बन गया
दसवीं में 96.60 फीसदी अंकों के साथ जिला स्तर पर टॉप करने वाले ध्रुव सिंगला काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि उनके पिता बृजमोहन हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे। इस कारण उन्होंने ठान लिया कि वह पढ़ाई की बदौलत ही पिता के लिए गर्व बनेंगे। इस तरह आज उन्होंने एक मुकाम हासिल कर लिया।
विज्ञापन
बेटी नहीं बेटे की तरह रखते हैं अभिभावक
दसवीं की संयुक्त जिला टॉपर निकिता ने बताया कि पिता प्रीतम सिंह ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया। उन्होंने हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी बदौलत निकिता ने जिला स्तर पर मुकाम हासिल किया जिसे अमर उजाला ने सम्मान योग्य समझा। इसके लिए निकिता ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
अमर उजाला का तहेदिल से शुक्रिया
दसवीं की जिला टॉपर की सूची में शामिल पचगांव की दिव्या सिंह ने अमर उजाला का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘इस सम्मान के बाद मेरा हौसला बढ़ गया है, आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करूंगी।’