फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5. नगर पालिका चुनाव के लिए 15 वार्डों में 90 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

5. नगर पालिका चुनाव के लिए 15 वार्डों में 90 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

Wed, 02 May 2018 05:28 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
5. नगर पालिका चुनाव के लिए 15 वार्डों में 90 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
अंतिम दिन 53 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तावड़ू । नगर पालिका चुनाव के अंतिम दिन यानी बुधवार को 53 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इनमें 23 महिलाएं व 30 पुरुष शामिल हैं।
अस्सिटेंट रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि तावड़ू नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 15 वार्डों में से 90 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें 40 महिला व 50 पुरुष उम्मीदवार हैं। वार्ड नं. 2 के लिये सबसे कम उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे कुल दो उम्मीदवार हैं । वही वार्ड नं. 9 से सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवारों ने अपना पत्र दाखिल किया है। वार्ड नं. 2 व वार्ड नं. 8 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है, जिनमें 6 अनुसूचित जाति की महिलाओं ने नामांकन भरे हैं। वहीं वार्ड नं. 3, 4 ,व 13 सभी वर्गों की महिलाओं के लिए हैं। इनमें कुल 22 महिलाओं ने नामांकन किया है। वार्ड नं. 9 व 14 अनुसूचित जाति की महिला व पुरुष के लिए आरक्षित है। इनमें अनुसूचित जाति के कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है । वार्ड नं. 5,10, 11,12 व 15 से सामान्य वर्ग के 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वार्ड नं. 1 व 6 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है जिसमें कुल 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया जिनमें 4 महिला व 8 पुरुष उम्मीदवार हैं। बृहस्पतिवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच होगी। 4 मई को सुबह 11 बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed