फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   179 vehicles were challaned for commercial use of private vehicles

Noida News: निजी वाहनों के कॉमर्शियल उपयोग पर 179 वाहनों का चालान

Thu, 21 Aug 2025 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
179 vehicles were challaned for commercial use of private vehicles
नोएडा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से निजी वाहनों के कॉमर्शियल उपयोग के खिलाफ बुधवार से विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए ऐसे करीब 179 वाहनों का चालान किया। यह वाहन चालक अपने वाहन से सवारियों को ढो रहे थे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह क्रम लगातार जारी रहेगा। शहर में तेजी से निजी वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग में इजाफा हो रहा है। इसके पहले भी परिवहन विभाग की ओर से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया था लेकिन उसका कोई असर देखने को नही मिला। हालांकि अब ट्रैफिक पुलिस ने इस पर सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने अपने आमतौर पर हुए चालान का क्रम भी जारी रखा और कुल 7207 चालान किए गए। वहीं, 31 वाहनों को जब्त किया गया। सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के 3104 चालान किए। इसके अलावा नो पार्किंग के 567 वाहनों पर चालान किए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed