फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   174 people caught stealing electricity

174 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा

Tue, 08 Mar 2022 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
174 people caught stealing electricity
तावडू। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम सब डिवीजन की छापेमारी टीम द्वारा नगर सहित उपमंडल के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गठित तीन टीमों ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर फरवरी महीने में 174 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। बिजली निगम द्वारा सभी बिजली चोरी करने वाले लोगों पर 50 लाख 23 हजार रुपये जुर्माना लगाया है तो वहीं लगभग 29 लाख रुपये की रिकवरी भी की गई है।
विज्ञापन

एसडीओ लियाकत अली ने बताया कि बिजली निगम की तीन टीमें नियमित रूप से विभिन्न गांवों में छापेमारी कर बिजली की चोरी पकड़ रही है। निगम द्वारा पिछले बीते कई महीनों से बिजली चोरी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए छापेमारी अभियान चलाए हुआ है। अभियान के तहत बिजली चोरी करने वाले लोगों पर बीते दो महीने में 315 मामलों में एक करोड़ से अधिक का जुर्माना ठोका गया है। चोरी करने वाले लोगों को नोटिस भेजकर जुर्माना राशि को भी वसूला जा रहा है। एसडीओ लियाकत अली के मुताबिक बिजली चोरी के कारण क्षेत्र में लाइन लॉस लगातार बढ़ रहा है। इससे विभाग को भारी नुकसान हो रहा है। लाइन लॉस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की अलग-अलग टीमें क्षेत्र में जाकर बिजली चोरी पकड़ने का कार्य कर रहीं है। उन्होंने बताया इसके अलावा जेई व लाइनमैनों को बकाया बिजली बिलों की रिकवरी कराने के आदेश दिए गए हैं। जिन उपभोक्ताओं की तरफ निगम का 10 हजार रुपये से ज्यादा बकाया है, उनके कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हुए हैं। निगम की टीम लिस्ट के अनुसार घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को बिजली के बकाया बिल भरने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed