{"_id":"5bbbff12867a552837641447","slug":"171539047186-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी की रोशनी से नहाया एनटीपीसी अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी की रोशनी से नहाया एनटीपीसी अंडरपास
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो---------
एलईडी की रोशनी से जगमगाया एनटीपीसी अंडरपास
- 10 अक्तूबर को सेक्टर-33 के एनटीपीसी अंडरपास का होगा उद्घाटन
- सेक्टर-91 स्थित हर्बल पार्क का भी होगा उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-33 का एनटीपीसी अंडरपास सोमवार शाम को एलईडी की रोशनी से जगमगा उठा। इसका उद्घाटन 10 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, यूपी के उद्योग मंत्री सतीश महाना और विधायक पंकज सिंह करेंगे। इसी दिन सेक्टर-91 के हर्बल पार्क का भी उद्घाटन होगा।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी एनटीपीसी अंडरपास के अंतिम चरण के काम को पूरा करने में सोमवार को भी जुटे रहे। सोमवार को एलईडी की दूधिया रोशनी की जांच की गई। इसके अलावा फिनिशिंग के तहत अंडरपास में दूसरे अन्य काम चलते रहे।
एनटीपीसी अंडरपास के दोनों ओर की दीवारों को कलाकृतियों से सजाया गया है। यहां पहले टाइल्स लगनी थी। लेकिन आखिर में योजना बनी कि यहां कलाकृतियां बनवाई जाए। इसका फायदा यह हुआ कि इसमें प्राधिकरण को पैसे नहीं खर्च करने पड़े। प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो अंडरपास खुलने से पहले ही यहां बनी कलाकृतियां देश विदेश में चर्चित हो गई हैं।
विज्ञापन
इसी तरह से सेक्टर-91 स्थित हर्बल पार्क का काम भी अपने अंतिम चरण में पहुंच गया। यहां पार्क की बाहरी दीवारों पर कलाकृतियां बनाकर उसकी खूबसूरती बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि 10 अक्तूबर को उद्घाटन के बाद पार्क को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां कई प्रकार की औषधियों के पौधे लगाए गए हैं, जिसका लोगों को खूब फायदा होगा।