{"_id":"5b5876ae4f1c1b58488b6d3f","slug":"171532524206-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनसीसी बटालियन की शुुरुआत, अब बनेगी कुछ बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी बटालियन की शुुरुआत, अब बनेगी कुछ बात
Updated Wed, 25 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी बटालियन की शुुरुआत, अब बनेगी कुछ बात
नूंह। रक्षा मंत्रालय की ओर से नूंह जिले के सालाहेड़ी स्थित महिला कॉलेज में पहली एनसीसी गर्ल्स बटालियन तैयार करने की मंजूरी देकर जिले की लड़कियों को केंद्र सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। बुधवार को हरियाणा गर्ल्स बटालियन फोर एनसीसी नूंह की हवन यज्ञ कर शुरुआत की गई। इसके साथ ही एनसीसी में कॉलेज की करीब 65 छात्राओं ने दाखिला लिया। बटालियन का मकसद फोर हरियाणा एनसीसी गर्ल्स बटालियन में मेवात की 3500 लड़कियों को दाखिला दिलाना है। एनसीसी बटालियन शुरू होने से यहां की लड़कियों में खुशी का माहौल है।
कमांडिंग ऑफिसर फोर हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी नूंह कर्नल सुनील झा ने बताया कि 22 अगस्त 2017 को भारत सरकार ने नूंह जिले के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से एनसीसी गर्ल्स बटालियन तैयार करने की मंजूरी दे दी थी। इसके लिए आर्मी से स्पेशल फोर्स के 26 जवान, एक महिला ऑफिसर व एक गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर को नूंह में तैनात किया जाएगा। ये लड़कियों को एनसीसी के अनुशासन, रहन-सहन का तरीका व वर्दी धर्म आदि की ट्रेनिंग देंगे। बुधवार को एनसीसी में दाखिले के लिए 65 छात्राओं ने फॉर्म भरे। बताया गया, जूनियर विंग में दो साल व सीनियर विंग में तीन साल का कोर्स निर्धारित है। जूनियर विंग आठवीं कक्षा से शुरू हो जाती है और सीनियर विंग 11वीं से लेकर कॉलेज के प्रथम वर्ष तक रहती है। एक साल में एनसीसी कैडेट के 120 पीरियड लगते हैं।
कर्नल सुनील के अनुसार, हरियाणा में यह 11वीं गर्ल्स बटालियन है। इस यूनिट में करीब 3500 लड़कियों को शामिल किया जाएगा। कोशिश रहेगी सभी मेवात की लड़कियां दाखिला लें। इसके लिए जल्द मेवात के स्कूल, कॉलेजों में जाकर लड़कियों का चयन किया जाएगा। पड़ोसी जिले पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी से भी लड़कियों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
गर्ल कॉलेज की प्रिंसिपल अनुपमा का कहना है कि कॉलेज में एनसीसी की प्रथम इकाई के लिए बीए, बीकॉम प्रथम की छात्राओं का चयन किया गया। कॉलेज में एनसीसी गर्ल्स बटालियन की शुरुआत होने से छात्राओं में भारी खुशी है। इस अवसर पर मनेंद्र सिंह, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य को गर्ल्स यूनिट का एसोसिएट नोडल ऑफिसर (एएनओ) नियुक्त किया गया।