फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17,000 families have completed their self-enumeration, and enumerators will go door-to-door from today.

Noida News: 17000 परिवारों ने पूरी की स्व-गणना, आज से घर-घर जाएंगे प्रगणक

Thu, 21 May 2026 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
17,000 families have completed their self-enumeration, and enumerators will go door-to-door from today.
22 मई से 20 जून के बीच प्रगणक डेटा संग्रह और सत्यापन का काम करेंगे
विज्ञापन

- कुल 5914 ब्लॉक में बांटे गए जिले में 8.87 लाख घर अनुमानित हैं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में आज से घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए जिले को 5914 ब्लॉकों में बांटा गया है। हर ब्लॉक में एक प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है, जो स्व-गणना की जानकारी का सत्यापन और डेटा संग्रह करेगा। रोजाना हर प्रगणक को लक्ष्य दिया गया है। उसी हिसाब से काम करना होगा। पहले चरण में मकानों की सूची और गणना करने का काम होगा।

जनगणना के तहत जिले में अब तक स्व-गणना का काम चल रहा था। यह बृहस्पतिवार को पूरा हो गया है। इस दौरान 17000 परिवारों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दी है। अब शुक्रवार से मकानों की सूची और गणना करने का भौतिक काम शुरू होगा। अफसरों ने बताया कि जिन परिवार ने स्व-गणना की है, उनको 11 अंकों की एक आईडी मिली है। जब प्रगणक घर जाकर सत्यापन करेंगे तो यह आईडी उन्हें देनी होगी। इसके बाद उस परिवार का भौतिक सत्यापन होगा। जिन परिवार ने स्व-गणना नहीं की है, प्रगणक उनके घर जाकर ऑनलाइन मकानों की सूची और गणना का काम करेंगे। मकान और परिवार से जुड़े कुल 33 सवालों का जवाब देना होगा। प्रगणक यह जानकारी सीधे सर्वर पर दर्ज करेंगे। यह अभियान 20 जून तक चलेगा। जबकि जनगणना अगली फरवरी में होगी।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर को 5914 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में बांटा गया है। इन पर इतने ही प्रगणक तैनात किए गए हैं। की है। साथ ही रिजर्व में भी प्रगणक को रखा गया है। यहां पर अनुमानित 8.87 लाख घर हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जनगणना के काम के दौरान अनुपस्थित या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कार्रवाई की जाएगी। चार्ज अधिकारियों को नजर रखनी होगी। रोजाना इसकी समीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed