फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   160 players from six divisions participated in handball trials

Noida News: हैंडबॉल के ट्रायल में छह मंडलों से 160 खिलाड़ी हुए शामिल

Sun, 17 Aug 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
160 players from six divisions participated in handball trials
- नोएडा स्टेडियम में हुए ट्रायल, लखनऊ में होगी खिलाड़ियों की नीलामी
विज्ञापन

नंबर
60 खिलाड़ी चुने गए अगले राउंड के लिए

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के लिए रविवार को प्रथम चरण के ट्रायल आयेाजित हुए। ट्रायल में छह मंडलों से 160 खिलाड़ी शामिल हुए। तीन चरण में ट्रायल के बाद आठ टीमों का गठन किया जाएगा।

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से आईपीएल की तर्ज पर यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आयोजन होगा। लीग के लिए आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया के तहत रविवार को नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में पहले चरण के ट्रायल हुए। जिसमें मेरठ, आगरा, अलीगढ़ सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रायल के माध्यम से 60 खिलाड़ियों का चयन अगले राउंड के लिए हुआ हैं।
विज्ञापन

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रवीन सिंह, प्रियदीप सिंह, मुख्य कोच मोहम्मद तौहीद, एसएसबी टीम के कोच आदित्य यादव, उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के कोच मनोज चौरसिया की निगरानी में ट्रायल हुए। यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय ने बताया कि सितंबर में ट्राफी लॉन्च होगी और अक्तूबर में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसमें नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ आदि टीमें अपनी पसंद के खिलाड़ी का चयन करेंगी। हर टीम में दो-दो खिलाड़ी दूसरे राज्य से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में होंगे दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल
आयोजकों के अनुसार ट्रायल में चयन खिलाड़ी अक्तूबर में होने वाले ऑक्शन (नीलामी) में भाग लेंगे। हालांकि ट्रायल में करीब 250 खिलाड़ियों के आने की संभावना जताई जा रही थी। इसमें गौतमबुद्ध नगर से भी करीब 20 खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजकों की ओर से लीग के आयोजन की तिथि व स्थान को लेकर घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में नोएडा या ग्रेटर नोएडा के स्टेडियमों में लीग के मुकाबले होने की संभावना जताई जा रही है। 100 स्पोर्ट्स के कोऑर्डिनेटर व लीग के सचिव पप्पल गोस्वामी ने बताया कि दूसरे चरण व तीसरे चरण के ट्रायल लखनऊ में 24 व 25 अगस्त को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed