फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   160 bikes left from Spain, will reach the track in September

Noida News: स्पेन से 160 बाइकें हुईं रवाना, ट्रैक पर सितंबर में पहुंचेंगी

Tue, 25 Jul 2023 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
160 bikes left from Spain, will reach the track in September
स्पेन से 160 बाइकें हुईं रवाना, ट्रैक पर सितंबर में पहुंचेंगी
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मोटो जीपी बाइक रेस:
- 15 बाइकों को स्टॉक में रखा जाएगा बीआईसी ट्रैक पर
- होटलों ने बढ़ाए कमरों के कई गुना दाम, अब बुकिंग पर पड़ रहा असर
- आयोजकों ने की शासन-प्रशासन से होटलों की महंगाई की शिकायत
- प्रशासन ने गोपनीय तरीके से शुरू कराई कमरे बुकिंग की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। देश में पहली बार होने जा रही अंतरराष्ट्रीय मोटो जीपी बाइक रेस के लिए 160 बाइक यूरोप के स्पेन से रवाना हो गई हैं और सितंबर के पहले सप्ताह में आ जाएंगी। जबकि दूसरे सप्ताह में इनका ट्रायल लिया जाएगा। इस रेस में 145 खिलाड़ी भाग लेंगे और कुछ अलग से बाइक स्टॉक में रखी जाएंगी।
उधर, टिकट की अपेक्षा गौतमबुद्धनगर के होटल महंगे हो गए हैं और 20 गुना तक दाम वसूल रहे हैं। इससे टिकट बुकिंग पर असर पड़ने लगा है। इस मामले की आयोजकों ने शासन-प्रशासन से शिकायत की है और अधिकारियों ने भी होटलों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जिला स्तर पर गोपनीय तरीके से बुकिंग की असलियत जानने के बाद कार्रवाई की तैयारी है। वहीं, बीआईसी के ट्रैक का काम भी 15 अगस्त तक पूरा करा लिया जाएगा। बाउंड्री पर लगने वाली गिट्टी कतर से समुद्री रास्ते से लाई जा रही है और उसके साथ ही फॉम की दीवार भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, 22 से 24 सितंबर तक गौतमबुद्धनगर के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेस का आयोजन किया जाएगा। इसके ट्रैक को तैयार करने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस रेस में 145 खिलाड़ी भाग लेंगे और 275 ऑटो मोबाइल कंपनियां भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ी एक सप्ताह पहले आकर ट्रायल देंगे। इन बाइकों की कीमत 60 लाख से तीन करोड़ रुपये तक की है। हालांकि मोटो जीपी रेस के अभी 50 फीसदी टिकट भी नहीं बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस को स्पेनिश कंपनी डोर्ना स्पोर्ट्स और भारतीय कंपनी फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स मिलकर आयोजित कर रही हैं। फेयरस्ट्रीट स्पोटर्स कंपनी के सीओओ पुष्करनाथ श्रीवास्तव ने लखनऊ और गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों से होटलों के बढ़े दाम की शिकायत की है। उनका कहना है कि जो लोग 40 हजार रुपये का टिकट खरीद रहे हैं उनको तीन लाख रुपये रहने के एवज में देने पड़ रहे हैं। ऐसे में टिकट बुकिंग पर असर पड़ रहा है। इस रेस से देश का नाम होगा, साथ ही आर्थिक व्यवस्था में भी असर दिखाई देगा। एक आला अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों में होटल संचालकों पर कार्रवाई करने के लिए सराय एक्ट समेत अन्य नियमों का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा।


--------------------
15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा ट्रैक का काम पूरा
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में पूर्व में दो बार फार्मूला-1 रेस हो चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रीय तौर पर ट्रकों की रेस भी हो चुकी है। फार्मूला-1 स्पोर्ट्स गाड़ियों के लिए यह ट्रैक डिजाइन किया गया था। मगर मोटो जीपी रेस के लिए अलग तरह का ट्रैक होता है। इसमें पांच किमी ट्रैक में 24 प्वाइंटों पर बदलाव होने के बाद यह कार और बाइक रेस के लिए तैयार हो जाएगा। इसे 15 अगस्त से पहले तैयार कर लिया जाएगा। कई टीमें इस पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed