{"_id":"61e44db86815b565de1ae029","slug":"16-children-infected-in-navodaya-vidyalaya-mewat-news-noi627235278","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय में 16 बच्चे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय में 16 बच्चे संक्रमित
विज्ञापन
नूंह। रविवार को जिले में कोरोना के 33 नए मरीज मिले। इनमें से 16 बच्चे नवोदय विद्यालय बाई के है। हालांकि राहत की बात रही की 28 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इस दौरान जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को भी 34 संक्रमित मिले थे। अब मेडिकल कॉलेज में 5 कोरोना संक्रमित उपचारधीन है। बीते सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर जिले में टीकाकरण में जुटी हुई है।
वहीं शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज 9, नूंह 2, फिरोजपुर झिरका, डिंगरहेड़ी, तावडू, मेवली, घासेड़ा व कोतलाका में एक एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 96 सक्रिय कोरोना मरीज है। इनमें से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में 6 मरीज भर्ती है जबकि 91 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेशन किया गया है। अभी तक कोरोना के जिले में 5238 संक्रमित आए है। इनमें से 5018 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 124 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 4505 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 15.34 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 95.79 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे जिले में बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को हर हाल में सावधानी बरतनी होगी।