फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मेरठ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

मेरठ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Fri, 07 Jun 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
मेरठ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
बाइक बोट कंपनी के सीमएडी संजय भाटी ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

2.25 लाख लोगों से 1400 करोड़ की ठगी का मुख्य आरोपी है संजय, कोर्ट ने जेल भेजा
दूसरे आरोपी नेशनल फ्रेंचाइजी हेड विजय कसाना को भी अदालत ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड (बाइक बोट) के सीएमडी संजय भाटी (44) ने शुक्रवार दोपहर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। संजय भाटी पर लगभग 2.25 लाख लोगों से 1400 करोड़ की ठगी का आरोप है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के लिए दी जा रही ताबड़तोड़ दबिश के दबाव में ही आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं शुक्रवार को कंपनी के नेशनल फ्रेंचाइजी हेड विजय कसाना को भी अदालत ने जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दनकौर के चीती गांव निवासी संजय भाटी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के तहत बाइक बोट कंपनी का संचालन शुरू किया था। इसके अंतर्गत लोगों ने एक बाइक में निवेश के नाम पर लगभग 62,500 रुपये लिए गए। लगभग 10 हजार रुपये माह की किस्तों में एक साल में दोगुना रकम करने का झांसा दिया गया था। एक के बाद एक निवेशक आरोपियों से जुड़ते चले गए और आरोपियों ने निवेशकों को किस्त देना बंद कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ के पल्लवपुरम निवासी विजयपाल कसाना लगभग तीन साल से संजय भाटी के संपर्क में था और इन्होंने इस काम की शुरुआत मेरठ से ही की थी। एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि विजय कसाना ने पूछताछ में बताया है कि उसकी जानकारी में कंपनी में 2.25 लाख निवेशकों ने बाइक बोट में निवेश किया है। हालांकि निवेशकों की संख्या और रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
- गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड (बाइक बोट) के सीएमडी संजय भाटी ने पुलिस के दबाव में अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं कंपनी के नेशनल फ्रेंचाइजी हेड विजय कसाना को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेजा दिया है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। - वैभव कृष्ण, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed