{"_id":"5c12f5ad42c7925d70631744","slug":"154474645219-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति ने
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो भी....जम्मू सहित अन्य केंद्रों के लिए आवश्यक
आठ सांसद लोकमत संसदीय पुरस्कार से सम्मानित
-देश को मिशन पत्रकारिता की जरूरत: उपराष्ट्रपति
-शरद पवार और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जीवन गौरव पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान निभाने वाले आठ सांसदों को लोकमत संसदीय पुरस्कार से सम्मानित किया। लोकमत के दिल्ली संस्करण की पहली सालगिरह पर आयोजित इस दूसरे पुरस्कार समारोह से पहले राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक विषय पर लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया गया। राकांपा अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (राज्यसभा) और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। जबकि देश को मिशन पत्रकारिता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को मिसलीडिंग वाली पत्रकारिता नहीं चाहिए। उन्होंने सभी सम्मानित सांसदों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना भी की। नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोई भी धर्म बुरा नहीं है बस इंसान बुरे होते हैं। हमें अपने अंदर की बुराइयों को कम करना होगा तभी देश का विकास होगा। हम सब लोगों को मिलकर भारत को बनाना है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि संसद में ये सोच बन गई है कि हॉल में आकर हंगामा करने सेे ही हमारी बात सुनी जाती है। सभी पार्टियों और उनके सांसदों को ये सोच बदलनी होगी। तभी सरकार ठीक प्रकार से कार्य कर सकेगी और देश व जनता को सीधे तौर पर विकास की सच्ची तस्वीर देखने को मिल सकेगी। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के तमाम हिंदू चाहते हैं कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बने। चूंकि ये मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए मंदिर बनाने के लिए कानून भी लाया जा सकता है, लेकिन राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। राहुल गांधी चाहें तो श्रीराम मंदिर की स्थापना हो सकती है।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। उप-राष्ट्रपति ने दीप प्रज्जवलन किया और इसके बाद जवाहरलाल दर्डा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। लोकमत एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व सांसद विजय दर्डा ने उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद एच.के. दुआ, सांसद डी. राजा, इंडिया टीवी के चेयरमैन व संपादक रजत शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन सांसदों को किया सम्मानित
राकांपा अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (राज्यसभा) और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जीवन गौरव पुरस्कार, राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद एवं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार, उत्कृष्ट कामकाज के लिए महिला सांसद कनीमोझी, हेमामालिनी, रमा देवी एवं छाया वर्मा को लोकमत संसदीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि निर्णायक मंडल के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जीवन गौरव पुरस्कार के लिए स्वयं के नाम के चयन का विरोध किया, लेकिन निर्णायक मंडल ने इस विरोध को खारिज कर उनका चयन किया।
पीएम ने वीडियो संदेश से दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जन प्रतिनिधियों को प्रोत्साहन देना लोकमत पत्र समूह का अच्छा प्रयास है। मैं समारोह में सम्मानित सभी सांसदों को बधाई देता हूं।
-----------------------------
तीन राज्यों में हार के बाद बढ़ी भाजपा की चुनौती: चिदंबरम
कॉन्क्लेव के दौरान पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हारने के बाद इसमें कोई दोराय नहीं कि भाजपा की चुनौती बढ़ चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए करीब 100 दिन बचे हैं। इस दौरान कांग्रेस बूथ स्तर पर फोकस करेगी। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि मोदी सरकार केवल चुनाव के लिए पैसा चाहती है। उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर विकास की बात भी कही। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के तीन बड़े दुष्प्रभाव धीरे धीरे सामने आए। पहला कोई भी अमीर आदमी लाइन में नहीं लगा। दूसरा छोटे-छोटे उद्योग बंद हो गए, जिन्हें अब वापस शुरू नहीं किया जा सकता। तीसरा, व्यापारियों से लेकर बड़े-बड़े उद्योगों तक पर इसका प्रभाव पड़ा।