फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली सरकार पर भाजपा विधायक दल ने साधा निशाना

दिल्ली सरकार पर भाजपा विधायक दल ने साधा निशाना

Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार पर भाजपा विधायक दल ने साधा निशाना
रजत जयंती समारोह के बहिष्कार का फैसला
विज्ञापन

भाजपा विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा की रजत जयंती समारोह का भाजपा विधायक दल बहिष्कार करेगा। बृहस्पतिवार को भाजपा विधायकों की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है।
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछले चार वर्षों में यह साबित हो गया है कि सरकार, आम आदमी पार्टी को प्रशासनिक, न्यायिक और संवैधानिक संस्थाओं से ऊपर मानती है। प्रधानमंत्री से लेकर उपराज्यपाल तथा चुनाव आयोग तक हर संवैधानिक संस्था का भी अपमान किया गया।
विज्ञापन

विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार और उनके विधायकों ने कई बार संसदीय मर्यादा को भंग करते हुए विपक्ष की आवाज को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाया। लोकहित के मुद्दों पर अपनी बात रखने की अनुमति न मिलने पर कई बार विपक्ष के विधायकों को कई बार सदन से बाहर जाना पड़ा। जनहित के मुद्दों पर महत्वपूर्ण विधेयक लाने में भी सरकार असफल रही है और जनता की कमाई से अर्जित करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया गया। विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि संसदीय परंपराओं को ताक पर रखकर विधान सभा में प्रतिपक्ष को प्रताड़ित किया जाता है। सरकार की नीतियों का विरोध या भ्रष्टाचार की पोल खोलने पर विधायकों के साथ साथ शीर्ष अधिकारियों से भी अशोभनीय व्यवहार की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed