फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नर्सरी दाखिला: स्कूलों में कल से मिलने शुरु होंगे फॉर्म

नर्सरी दाखिला: स्कूलों में कल से मिलने शुरु होंगे फॉर्म

Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला: स्कूलों में कल से मिलने शुरु होंगे फॉर्म
नर्सरी दाखिला : स्कूलों में कल से मिलने शुरू होंगे फॉर्म
विज्ञापन

- कुछ जगह ऑफलाइन, कुछ जगह ऑनलाइन भरना होगा
- प्रतीक्षा सूची के साथ पहली सूची चार फरवरी को होगी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के लगभग 1700 निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ शनिवार से शुरू होने जा रही है। स्कूलों मेें आवेदन फॉर्म जमा कराने की तिथि 7 जनवरी है। यह आवेदन सामान्य श्रेणी (75 फीसदी ओपन सीटों) के लिए ही किया जा सकेगा। फिलहाल आर्थिक पिछड़े वर्ग और वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए गाइडलाइंस जारी नहीं की गई है। स्कूलों में अभिभावकों को आवेदन के लिए ज्यादा दौड़ भाग नहीं करनी होगी। दरअसल कुछ स्कूलों में ऑफलाइन और कुछ स्कूलों में ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।
बीते साल की तरह 75 सामान्य श्रेणी की सीटें 100 अंक वाले फॉर्मूले से ही भरी जाएंगी। जबकि 25 फीसदी सीटें आर्थिक पिछड़े वर्ग और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए होंगी। स्कूल दाखिले में किसी प्रकार की मनमानी न करें इसके लिए पहले ही शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। कोई भी स्कूल नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया बंद नहीं कर सकेगा। अभिभावक फॉर्म जमा करने के आखिरी दिन तक स्कूलों से आवेदन फॉर्म ले सकते हैं और जमा भी कर सकते हैं। पहली सूची प्रतीक्षा सूची के साथ 4 फरवरी को जारी होगी। आवेदन की रेस से पहले कई स्कूलों ने दाखिले संबंधी जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


नर्सरी दाखिले का शेड्यूल
दाखिले के लिए फॉर्म मिलने शुरू होंगे: 15 दिसंबर
फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि: 07 जनवरी
वेबसाइट पर आवेदन करने वालों की सूची 21 जनवरी
सभी बच्चों की अंकों के साथ सूची 28 जनवरी
पहली सूची(प्रतीक्षा सूची केसाथ) 04 फरवरी
सूची को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान 5-12 फरवरी
दूसरी सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 21 फरवरी
सूची को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान 22-28 फरवरी
यदि अन्य कोई सूची जारी करनी हो 15 मार्च
दाखिला प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि 31 मार्च
गाइडलाइंस के प्रमुख बिंदु
. स्कूल फॉर्म के लिए केवल 25 रुपये वसूलेंगे
. स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है
. स्कूल अभिभावकों से डोनेशन फीस नहीं वसूल सकते।
. नर्सरी दाखिले का पूरा ब्योरा स्कूल के नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
. स्कूलों में बच्चों का दाखिला प्वाइंट सिस्टम के आधार पर ही होगा।
.पहली सूची आने के बाद यदि अभिभावकों को सूची को लेकर कोई शिकायत है तो इसका निपटारा 5 फरवरी से 12 फरवरी के बीच होगा।
क्या-क्या दस्तावेज है जरूरी:
1. अभिभावक के नाम का राशन कार्ड
2. बच्चे व अभिभावक के नाम का निवास प्रमाणपत्र
3. अभिभावक का वोटर आईकार्ड
4. बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल
5. माता या पिता के नाम का आधार कार्ड
6. जन्म प्रमाण पत्र।
7. गर्ल चाइल्ड व फर्स्ट चाइल्ड की स्थिति में अभिभावकों की ओर से सर्टिफिकेट या हलफनामा।
8. एकल अभिभावक होने पर भी देना होगा हलफनामा।
9. सिबलिंग के मामले में पहले से स्कूल में पढ़ रहे बच्चे के आईडी कार्ड की फोटोकॉपी।
10. स्थानांतरण के मामले में संबंधी दस्तावेज।
11. छात्र के साथ अभिभावकों के पासपोर्ट साइज फोटो भी।

अधिकतम आयु सीमा की गई है लागू
नर्सरी में दाखिले के लिए अधिकतम आयु सीमा भी लागू होगी। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार नर्सरी मेें चार साल से कम उम्र के बच्चे को ही दाखिला मिलेगा। 31 मार्च 2019 तक बच्चे की उम्र चार से कम होनी चाहिए। केजी के लिए पांच साल से कम व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु 31 मार्च 2019 तक 6 साल से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed