फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मकधुमेह रोगियों के लिए एम्स की पहल, समुदाय योग केंद्र शुरू

मकधुमेह रोगियों के लिए एम्स की पहल, समुदाय योग केंद्र शुरू

Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
मकधुमेह रोगियों के लिए एम्स की पहल, समुदाय योग केंद्र शुरू
मधुमेह रोगियों के लिए समुदाय योग केंद्र शुरू
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली इलाके में एम्स ने मधुमेह और तनाव ग्रस्त मरीजों के लिए एक समुदाय योग केंद्र शुरू किया है। बताया जा रहा है कि एम्स के डॉक्टर समुदाय योग केंद्र की मदद से बीमारियों में योग की भूमिका पर अध्ययन करेंगे। परिणाम सकारात्मक मिलने पर इस तरह के केंद्र पूरे देश में स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल पायलट योजना के रूप में एम्स के डॉक्टर दक्षिणपुरी इलाके में स्थित रैन बसेरा में इस केंद्र की निगरानी करेंगे।

गुरुवार को एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की मदद से एम्स के इंटीग्रेटेड मेडिसिन सेंटर व कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग ने मिलकर इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की है। यहां पहले साल में 400 लोगों को योग कराने का लक्ष्य है। प्रतिदिन योग के तीन से चार सत्र होंगे। लोगों को प्रतिदिन 50 मिनट योग कराया जाएगा। पांच मिनट ओम का उच्चारण भी कराया जाएगा। ताकि योग करने वालों को मानसिक तौर पर शांति भी मिल सके। डॉक्टरों ने योग के नौ मॉड्यूल भी तैयार किए हैं। वहीं इस प्रोजेक्ट के प्रमुख डॉ. पुनीत मिश्रा का कहना है कि यहां योग करने वालों के नित्य बीपी, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल की जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed