{"_id":"5c12f3f242c7925ccc30c056","slug":"154474600916-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में विद्वत व कार्यकारी परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में विद्वत व कार्यकारी परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरु
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
डीयू में विद्वत व कार्यकारी परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में फरवरी में होने वाले विद्वत परिषद (एसी) व कार्यकारी परिषद (ईसी) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीयू रजिस्ट्रार ने इस संबंध में कॉलेजों को पत्र लिखकर सभी शिक्षकों की जानकारी मांगी है। कॉलेजों को यह जानकारी 20 दिसंबर तक देने को कहा गया है। उधर एसी सदस्यों ने विरोध करते हुए रजिस्ट्रार से यह तिथि बढ़ाने की मांग की है।
ईसी सदस्य डॉ. राजेश झा व डा. जे.एल गुप्ता का कहना है कि रजिस्ट्रार ने पत्र के माध्यम से कॉलेजों को मतदाता सूची के लिए नाम भेजने के लिए 20 दिसंबर तक शिक्षकों की जानकारी देने को कहा है। दोनों ने रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर इस तिथि को बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बहुत से कॉलेज शीतकालीन अवकाश में तदर्थ शिक्षकों की सेवाओं को बंद कर नए सत्र यानी 1 जनवरी से सेवा विस्तार देते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के नाम के लिए तय की गई 20 दिसंबर की अंतिम तिथि बहुत सारे शिक्षक साथियों को मतदान से बेदखल कर देगी। विद्वत परिषद सदस्य डॉ पंकज गर्ग ने कहा कि कॉलेजों में 16 दिसंबर के बाद से शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। उन्होंने ने भी तिथि बढ़ाकर सात जनवरी तक किए जाने की मांग की है।