फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कांग्रेस को मिली ऊर्जा से प्रदेश भाजपा को मिली राहत

कांग्रेस को मिली ऊर्जा से प्रदेश भाजपा को मिली राहत

Thu, 13 Dec 2018 06:32 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस को मिली ऊर्जा से प्रदेश भाजपा को मिली राहत
कांग्रेस को मिली ऊर्जा से प्रदेश भाजपा को मिली राहत
विज्ञापन

दिल्ली में आप के वोट कटने से भाजपा को दिखाई देने लगी है सत्ता
विजय सिंघल
नई दिल्ली। पांच राज्यों के नतीजों व तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश स्तर पर भाजपा के नेता निराश हैं, लेकिन वे इसे अपने लिए शुभ मान रहे हैं। पिछले चुनावों में तीन सीटों पर पहुंची भाजपा को लगने लगा है कि कांग्रेस यदि आम आदमी पार्टी से खोया हुआ कुछ प्रतिशत वोट बैंक वापस लेने में कामयाब हो गई तो दिल्ली में भाजपा बेहतर स्थिति (सत्ता) में आ सकती है। हां यदि कांग्रेस व आप में गठबंधन हो गया तो भाजपा के वर्तमान स्थिति में ही रहने की संभावना है।
विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर सिमटी भाजपा में काफी समय से मंथन चल रहा था कि किस तरह से दिल्ली में खोई हुई प्रतिष्ठा वापस हासिल की जाए। प्रदेश स्तर के नेताओं में गुटबाजी से अभी तक रणनीति मुकाम पर नहीं पहुंच पा रही थी।
विज्ञापन

तीन राज्यों में से हालांकि दो में कांग्रेस अपने स्तर पर बहुमत नहीं जुटा पाई, लेकिन वनवास काट रही कांग्रेस पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। उससे प्रदेश भाजपा को लगने लगा है कि दिल्ली में भी कांग्रेस पुन: अपने वोट बैंक हासिल करेगी। एमसीडी चुनाव व विधानसभा के उपचुनाव में ऐसा हुआ भी है। यह हाल यदि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हुआ तो भाजपा नेता इसे अपने लिए शुभ मान रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोट बैंक में ही सेंध लगाकर जीत हासिल की है। उधर आप के नेता इसे अपने लिए खतरे की घंटी मान रहे हैं। विधानसभा चुनावों में कुछ प्रतिशत मतदान इधर-उधर होने से उनका ग्राफ घटा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस-आप के बीच संभावित गठजोड़ पर निगाहें
अब भाजपा की निगाह कांग्रेस-आप के बीच संभावित गठजोड़ पर है। यदि गठजोड़ नहीं होता को भाजपा अपने को सत्ता के करीब मान रही है तो गठबंधन की हालत में उसकी हालत वर्तमान की स्थिति में रहने की ही संभावना है। फिलहाल भाजपा नेता यह मान कर चल रहे हैं कि दिल्ली में कांग्रेस-आप का गठबंधन नहीं होगा। इसके पीछे वे मान रहे हैं कि इन तीन राज्यों में कांग्रेस ने आखिर काफी वर्षों बाद सत्ता हासिल कर ही ली , लेकिन यदि गठबंधन हुआ तो दिल्ली में कांग्रेस की स्थित यूपी के समान हो जाएगी और उसे हमेशा के लिए आप का दामन थामना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed