फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आप विधायक अमानतुल्ला पर मुकदमा चलाने का निर्देश

आप विधायक अमानतुल्ला पर मुकदमा चलाने का निर्देश

Wed, 05 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
आप विधायक अमानतुल्ला पर मुकदमा चलाने का निर्देश
आप विधायक अमानतुल्ला पर मुकदमा चलाने का निर्देश
विज्ञापन

जामिया नगर से मुक्त कराए गए बच्चों को छुड़ाने का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
नई दिल्ली। अदालत ने आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ सरकारी अधिकारी को धमकी, काम में बाधा और मुक्त कराए गए 15 बाल मजदूरों को छुड़ा कर ले जाने के मामले में आरोप तय कर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है। इस मामले में जामिया नगर थाने में एक नवंबर 2010 में एफआईआर दर्ज की गई थी।
पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने अमानतुल्ला व सैफुल्लाह सिद्दीकी के खिलाफ आरोप तय कर 14 दिसंबर से अभियोजन पक्ष को गवाही दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने इन आरोपियों पर अपहरण के लिये उकसाने व सरकारी अधिकारियों को धमकी देने की धाराओं में आरोप तय किए हैं। इनके खिलाफ एसडीएम की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में करीब छह साल की देरी के बाद 2016 में चार्जशीट दाखिल की थी। इसके मद्देनजर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया था। इस फैसले को बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ ने सत्र अदालत में चुनौती दी थी। सत्र अदालत ने एनजीओ की याचिका पर तीन दिसंबर को फैसला सुनाते हुए मजिस्ट्रेट कोर्ट का फैसला रद करते हुए दोबारा आरोप तय करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
मामला जामिया नगर के बाटला हाउस स्थित अमानतुल्ला खान की कढ़ाई की फैक्ट्री से 15 बाल मजदूरों को मुक्त कराने से जुड़ा है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बचपन बचाओ की टीम एसडीएम व पुलिस के साथ बाल मजूदरों को मुक्त कराने एक नवंबर 2010 को बाटला हाउस पहुंची थी। अमानतुल्लाह खान समर्थकों के साथ वहां पहुंचकर मुक्त कराए गए बाल मजदूरों को छुड़ा लिया था। आप विधायक ने सरकारी अधिकारियों व एनजीओ की टीम को मारने पीटने व जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed