{"_id":"5c080facbdec22419d12c01e","slug":"15440322132-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को संरक्षण दे रही है केजरीवाल सरकार-मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को संरक्षण दे रही है केजरीवाल सरकार-मनोज तिवारी
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय के साथ स्टोरी
अपराधियों को संरक्षण दे रही सरकार-मनोज तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर बाल शोषण के आरोप तय किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है के केजरीवाल सरकार अपराधियों को संरक्षण देकर राजनीति को कलंकित कर रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट ने अमानतुल्ला के खिलाफ आरोप तय कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि आप सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यह पहला अवसर नहीं है, जब अमानतुल्लाह पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप तय हुआ है। इससे पहले जान से मारने की कोशिश करने, मारपीट करने, महिला उत्पीड़न और अब बाल शोषण के अपराध में अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उन्हें संरक्षण मिल रहा है। यह न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा के लिए भी बड़े खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सामाजिक संस्थाएं बचपन बचाओ अभियान चला रही हैं, वहीं केजरीवाल सरकार के संरक्षण में उनके विधायक और मंत्री दिल्ली का बचपन कुचलने का अभियान चला रहे हैं।