{"_id":"5c06c500bdec2241b842ecfe","slug":"15439475629-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट के पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड सेंटर बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट के पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड सेंटर बनाने की तैयारी
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट के डाकघर में आधार केंद्र बनाने की तैयारी
जल्द शुरू होगा काम, अन्य सुविधाओं पर भी विचार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सब पोस्ट ऑफिस में लोगों को आधार कार्ड बनवाने की भी सुविधा मिलेगी। बाकायदा डाक विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही केंद्र बनाने का काम शुरू होगा। वहीं, पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी। ताकि, समय पर लोगों के पास डाक पहुंच सके। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वीपी सिंह ने बिसरख गांव में सब पोस्ट ऑफिस का सोमवार को उद्घाटन किया था। ऑफिस खुलने से ग्रेनो वेस्ट के लाखों लोगों की पिन कोड की समस्या समाप्त हो गई है। अब यहां का पिन कोड 201318 होगा। पोस्ट ऑफिस में डाक वितरण के अलावा स्पीड पोस्ट की भी सुविधा है। डाक विभाग पोस्ट ऑफिस अन्य सुविधाएं भी देने पर विचार कर रहा है। अफसरों ने बताया कि आने वाले समय में यहां आधार कार्ड केंद्र बनाया जाएगा। ताकि, लोगों का आधार कार्ड बनवाने में आसानी हो।