फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राजधानी के अवैध पैथ तलब पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव को किया तलब

राजधानी के अवैध पैथ तलब पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव को किया तलब

Sat, 01 Dec 2018 07:07 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
राजधानी के अवैध पैथ तलब पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव को किया तलब
अवैध पैथ लैब पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव तलब
विज्ञापन

-कोर्ट ने पूछा स्वास्थ्य सचिव बताएं, क्यों नहीं की जा रही है कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने राजधानी में अवैध रूप से चल रहे पैथोलोजी लैब पर कार्रवाई न करने और इनसे संबंधित जानकारी न देने पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 17 दिसंबर की तारीख तय की है।
मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति वीके राव की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने वाले वकील से पूछा कि राजधानी में चल रहे अवैध पैथ लैब पर क्या कार्रवाई की गई। इस पर सरकार के वकील ने कहा कि इस संबंध में कानून बनाया जा रहा है। इसके लागू होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। खंडपीठ ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के वकील ने 19 सितंबर को भी यही बात कही थी। ढाई माह बाद भी वही बात दोहराई जा रही है। इन अवैध लैब पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई, स्वास्थ्य सचिव पेश होकर इसका जवाब दें।
विज्ञापन

कोर्ट ने यह निर्देश बिजोन कुमार मिश्रा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका अधिवक्ता शुशांत देव सुधि के जरिए दायर कर कहा गया है कि राजधानी में हजारों अवैध पैथोलोजी लैब चल रहे हैं और इन्हें अप्रशिक्षित लोग चला रहे हैं। इन्हें चलाने के लिए सरकार को नीति व नियम बनाने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव को इन लैब का निरीक्षण करने और इनके मालिकों का पता लगाने का निर्देश 19 सितंबर को दिया था। यह भी पूछा था कि यह लैब किस कानून के तहत बनाए गए और चलाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार को शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया था। सरकार ने कहा था कि लैब के नियंत्रण के लिए कानून बनाया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट ने सरकार को छह सप्ताह का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed