{"_id":"5bfb3c7cbdec2241b3026f2a","slug":"15431917213-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की जनता देश के विकास में कंधे से कंघा मिलाकर चल रही है:भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की जनता देश के विकास में कंधे से कंघा मिलाकर चल रही है:भाजपा
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की जनता देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है : भाजपा
-प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड दिवस का आयोजन किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तराखंड अलग राज्य बने हुए 18 वर्ष पूरे हो गए हैं। यहां की जनता आज देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इस राज्य में 82 प्रतिशत लोग शिक्षित हैं। अगले साल तक 100 प्रतिशत लोगों को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश के 13 तीर्थ स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। यह बातें प्रदेश भाजपा की तरफ से आयोजित उत्तराखंड दिवस में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहीं।
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टमटा ने कहा कि उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। सड़कों का विस्तार कर यातायात को सुगम किया गया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि यहां की लोग समाजसेवी, सेना में सहयोग, साहित्य में योगदान की जितनी सराहना की जाए कम है। उत्तराखंड प्रकोष्ठ संयोजक अर्जुन सिंह राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर भाजपा नेता नीमा भगत, तुलसी जोशी, गजेन्द्र रावत, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
-------
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 50वीं मन की बात सुनने के लिए प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया। तुर्कमान गेट पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद हारुन के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीएम की मन की बात सुनी। इंडिया गेट पर ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मन की बात सुनीं। भाजपा नेता विजय गोयल, सिद्घाथन, कुलजीत सिंह चहल, राजेश भाटिया समेत अन्य नेताओं ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री हमें संस्कार देते है। राजनीतिक बात नहीं करते। सामाजिक समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते है। वे मन की बात में जनता के सुझाव पर अमल करते है।