फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अनिवार्य हाजिरी नियम का पालन न करने पर रूकेगा वेतन

अनिवार्य हाजिरी नियम का पालन न करने पर रूकेगा वेतन

Mon, 26 Nov 2018 05:27 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
अनिवार्य हाजिरी नियम का पालन न करने पर रूकेगा वेतन
अनिवार्य हाजिरी नियम का पालन न करने पर रुकेगा वेतन
विज्ञापन

- जेएनयू विश्वविद्यालय ने शिक्षकों को दी चेतावनी
- यूजीसी नियमों के तहत कैंपस में पांच घंटे रुकना जरूरी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यूजीसी नियमों का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों की खैर नही होगी। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के शिक्षकों को प्रतिदिन पांच घंटे विभाग में काम करना अनिवार्य है। जबकि हफ्ते में 40 घंटे की हाजिरी होनी चाहिए। ऐसा नही करने पर सेवा समझौता (सर्विस कांट्रेक्ट- नौकरी शुरू करने से पहले शिक्षक व विश्वविद्यालय के बीच होता है )के तहत शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ-साथ विश्वविद्यालय सेवा समाप्त भी कर सकता है।
विश्वविद्यालय की अकेडमिक व एग्जीक्यूटिव काउंसिल नियमों व आदेश के बाद शिक्षक अनिवार्य हाजिरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के नाम कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यूजीसी ने शिक्षकों और छात्रों की अनिवार्य हाजिरी नियम लागू कर रखा है। जबकि शिक्षक न तो स्वयं अनिवार्य हाजिरी नियम के तहत रजिस्टर (बायोमेट्रिक मशीन लगाने का काम जारी है)पर हाजिरी लगा रहे हैं और न ही छात्रों की हाजिरी लगायी जा रही है। जबकि छात्र 80 फीसदी हाजिरी के बाद ही वार्षिक परीक्षा में बैठने के हकदार हैं।
विज्ञापन

इसी के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बार-बार शिक्षकों व छात्रों को अनिवार्य हाजिरी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जेएनयू प्रशासन के मुताबिक, जो शिक्षक यूजीसी के अनिवार्य हाजिरी नियमों का पालन कर रहे हैं, उन्हीें की छुट्टी मंजूर होगी। यदि कोई शिक्षक छुट्टी का आवेदन करता है तो पहले उसकी हाजिरी जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शिक्षक यूनियन करेगी भूख हड़ताल
विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जेएनयू शिक्षक यूनियन ने रविवार को आपात बैठक का आयोजन किया। शिक्षक यूनियन के सचित अविनाश कुमार ने बताया कि प्रशासन के फैसले के खिलाफ शिक्षक यूनियन ने सोमवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed