{"_id":"5bfb36dbbdec2241486fc4be","slug":"154319028116-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर साल में जो नहीं हुआ हमने साढ़े तीन साल में कर दिया:अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर साल में जो नहीं हुआ हमने साढ़े तीन साल में कर दिया:अरविंद केजरीवाल
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराड़ी विधानसभा में बनेंगी 500 सड़कें
- मुख्यमंत्री ने किया निर्माण कार्य का उद्घाटन, प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले सत्तर साल में जितना काम नहीं हो सका वो हमने पिछले साढ़े तीन साल में कर दिया। किराड़ी विधानसभा में जल्द ही पांच सौ सड़कों का निर्माण किया जाएगा । पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पंद्रह साल के शासन के दौरान पूरी दिल्ली में पांच सौ सड़कें नहीं बनाई होंगी। केजरीवाल ने यह बातें किराड़ी विधानसभा की चौदह कॉलोनियों में सड़क व नालियों के निर्माण कार्य के उद्घाटन के मौके पर कही।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए उन्हीं के अंदाज में कहा कि बताइए आपके इलाके में मोहल्ला क्लिनिक बनना चाहिए कि नहीं। सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए कि नहीं। पिछले तीन साल में मोदी जी ने हमारे काम करने में कई अड़चनें लगाई। मोहल्ला क्लिनिक बनाने में रोड़े लगाए, सीसीटीवी कैमरे लगाने की फाइल दो साल तक रोक कर रखी। फाइल रोकने के लिए जब पूरी दुनिया में जब मोदी जी की किरकिरी होने लगी तो फाइल पास किया गया। उन्होंने कहा कि किराड़ी विधानसभा की चौदह कॉलोनियों में सड़क व नालियों का निर्माण होगा। आज पांच सौ सड़कों का निर्माण केवल एक विधानसभा में शुरू हो रहा है। किराड़ी के 80 कॉलोनियों में घर-घर पानी पहुंच गया है। हम अफसरों को पैसा नहीं खाने देते। रिश्वत नहीं चलती हमारी सरकार में। काफी कम समय में सभी समस्याओं को दूर करेंगे।