फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिसंबर में जेल भरो आंदोलन की तैयारी में फ्लैट खरीदार

दिसंबर में जेल भरो आंदोलन की तैयारी में फ्लैट खरीदार

Mon, 26 Nov 2018 04:59 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
दिसंबर में जेल भरो आंदोलन की तैयारी में फ्लैट खरीदार
हेडिंग: दिसंबर में जेल भरो आंदोलन की तैयारी में फ्लैट खरीदार
विज्ञापन

नेफोवा के बैनर तले जंतर-मंतर पर करेंगे धरना-प्रदर्शन
केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाया झूठे आश्वासन का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नेफोवा दिसंबर में जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहा है। इसमें फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के खरीदार शामिल होंगे। आंदोलन को सफल बनाने को लेकर नेफोवा ने खरीदारों को जोड़ना शुरू कर दिया है।

रविवार को नेफोवा ने ग्रेनो वेस्ट के सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में सम्मान समारोह किया। इसमें समाज की समस्याओं से लड़ रहे विभिन्न संगठनों के लोगों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में विभिन्न सोसायटियों के निवासियों और फ्लैट खरीदारों ने भाग लिया। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टियों को खरीदारों का दर्द याद आता है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने भी ऐसा ही किया। वोट के लिए खरीदारों को फ्लैट पर कब्जा दिलाने और अन्य समस्याओं को दूर करने का वादा किया गया, लेकिन चुनाव के बाद अभी तक दोनों सरकार फ्लैट खरीदारों की समस्याओं को दूर नहीं कर सकी हैं। अब फिर चुनाव आ रहे हैं तो पार्टियां फिर सक्रिय हो गई हैं और झूठे सपने दिखा रही हैं। नेफोवा दिसंबर में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी। जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। काफी खरीदार नेफोवा के साथ जुड़ चुके हैं। कार्यक्रम में श्वेता भारती, विकास कुमार, सुमिल जलोटा, मिहिर गौतम, मनीष कुमार, प्रीत भार्गव, अमिता सिंह, अंशुल सिंघल समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed