{"_id":"5bf76435bdec2241b054d77e","slug":"154293974820-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए घरों में हाथ साफ करने वाले सेंधमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए घरों में हाथ साफ करने वाले सेंधमार
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए सेंधमार
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की महरौली थाना पुलिस ने घरों में हाथ साफ करने वाले दो सेंधमारों को सीसीटीवी फुटेज से दबोचा है। वारदात करते समय आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया था। इसके बाद पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान बिहार निवासी अफरोज आलम (35) और माजेबुल उर्फ सद्दाम (25) के रूप में हुई है। ये बंद पड़े घरों में दिन के समय सेंधमारी करते थे। वारदात के समय आस-पास के घरों की बाहर से कुंडी लगा देते थे। एक घर के बाहर खड़ा होकर ध्यान रखता था, जबकि दूसरा सदस्य चोरी करने घर में घुसता था। आरोपियों के कब्जे से सात लाख की ज्वैलरी समेत दस लाख रुपये का सामान बरामद किया है। दक्षिण जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार परविंदर ने 13 नवंबर को महरौली थानाध्यक्ष अतुल कुमार को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी दोपहर दो बजे खरीदारी करने बाजार गई थी। जब वह शाम को पांच बजे घर लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर से कई लाख का सामान चोरी हो गया था। ब्यूरो