{"_id":"5bf60133bdec22696469c8bf","slug":"15428488677648-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति कर नहीं चुकाने पर 648 बैंक खाते सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपति कर नहीं चुकाने पर 648 बैंक खाते सीज
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति कर नहीं चुकाने पर 648 बैंक
खाते सीज, 670 प्रॉपर्टी कुर्क
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अप्रैल से 31 अक्तूबर 2018 तक का बकाया संपत्ति कर नहीं चुकाने पर 648 बैंक खाते सीज करने सहित 670 संपत्तियों को कुर्क किया है।
अतिरिक्त आयुक्त (राजस्व) बीएम मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल, 2004 से लागू एरिया यूनिट मेथड के तहत ऐसी सभी संपत्ति के मालिकों एवं संपत्ति धारकों का दायित्व है कि संपत्ति का आकलन खुद कर नियत समय पर कर का भुगतान करें। मिश्रा ने बताया कि नियत समय खत्म होने के बाद भी जिन संपत्ति मालिकों एवं संपत्ति धारकों ने कर की अदायगी नहीं की, उन पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से कार्रवाई की गई है।
अतिरिक्त आयुक्त बीएम मिश्रा ने सभी संपत्ति मालिकों एवं संपत्ति धारकों से अपील की है कि वर्ष 2018-19 तक का बकाया संपत्ति कर, एरियर सहित भुगतान करें। ऐसा न करने पर भारी जुर्माने सहित ब्याज का भी भुगतान करना होगा। मिश्रा ने बताया कि संपत्ति कर अदा करने संबंधित जानकारी संयुक्त/ उप कर निर्धारक से संपर्क कर सकते हैं।