फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   धूल फांक रहीं बाइक एंबुलेंस, नहीं हुईं शुरू

धूल फांक रहीं बाइक एंबुलेंस, नहीं हुईं शुरू

Sun, 18 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
धूल फांक रहीं बाइक एंबुलेंस, नहीं हुईं शुरू
धूल फांक रहीं बाइक
विज्ञापन

एंबुलेंस, नहीं हुईं शुरू
- पांच माह पूर्व 150 सीसी क्षमता की खरीदी गई थी 16 बाइक
- पूर्वी दिल्ली में दिल्ली सरकार चलाने वाली थी पायलट प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में जाम की समस्या को देखते हुए लोगों को तत्काल चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार बाइक एंबुलेंस शुरू करने वाली थी। इसे लेकर कुछ समय पहले पूर्वी दिल्ली में बतौर पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की गई, लेकिन फिलहाल यहां बाइक एंबुलेंस धूल फांक रही हैं। करीब पांच महीने पहले बाइक खरीदी जा चुकी हैं। अब इस सेवा को दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू करने की बात कही जा रही है।

पहले चरण के लिए कैट्स ने बीते जून महीने में 150 सीसी क्षमता की 16 अचीवर बाइकें खरीदी थीं। इन बाइकों की पिछली सीट पर एक किट लगाई जानी थी, जिसमें फर्स्ट एड का सामान सुरक्षित रखा जा सके, लेकिन यह काम अभी तक नहीं हो पाया है। इसकी वजह से बाइकें अभी भी कैट्स मुख्यालय पर खड़ी धूल फांक रही हैं। मजेदार बात यह है कि बिना चले ही इन बाइकों की पहली सर्विसिंग भी हो गई। कैट्स अधिकारी एलएस राणा का कहना है कि सर्विसिंग के लिए बाइक को भेजा था। बाइकों में अभी किट लगाने का टेंडर किया है। दिसंबर तक शुरू यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार इन बाइक एंबुलेंसों को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा, पूर्वी और उत्तरी पूर्वी जिलों में चलाया जाना है। इसमें फर्स्ट एड किट के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed