{"_id":"5bef151dbdec2269c33c62b5","slug":"154239521616-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी निगम की बैठक में फार्म हाऊस और मोटल्स संबंधी नीति पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी निगम की बैठक में फार्म हाऊस और मोटल्स संबंधी नीति पारित
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी निगम की बैठक में फार्म हाऊस संबंधी नीति पारित
छह केंद्रों पर डायलेसिस की सुविधा जल्द
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे उठे। इस दौरान दक्षिणी निगम के दायरे में छह केंद्रों पर डायलेसिस की सुविधा मुहैया करवाने का मुद्दा भी पारित किया गया। बैठक में फार्म हाउस संबंधी नीति के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। सदन की बैठक में टीबी सेंटरों की बदहाली, स्कूली बच्चों को मिड डे मील देने सहित अन्य पहुलओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। दक्षिणी निगम के सदन की हुई बैठक में स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे पर राजनीति गरमाई रही। इस दौरान बच्चों को स्कूलों में दी जाने वाली दवा सहित अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट और स्वच्छता के लिए प्रयास और तेज करने के निर्देश दिए गए ताकि सड़कों और कॉलोनियों में गंदगी न रहे।
किशोर की मौत मामला : एक हफ्ते में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के कूड़ा घर में लगे कंपेक्टर मशीन में कुचलने से किशोर की हुई मौत के मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं। एक सदस्य ने जब इस मामले को उठाते हुए कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए तो मामले के जांच के आदेश देते हुए सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए। निगम अधिकारियों के मुताबिक इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की बारीकी से छानबीन के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
बजट में संशोधन का प्रस्ताव पास
इस दौरान 2018-19 (नॉन प्लान) बजट के प्रावधानों में भी संशोधन किया गया। इसके तहत अनाधिकृत कॉलोनियों में सफाई, डिस्पेंसरी, शिक्षा विभाग सहित अन्य मदों के लिए बजट प्रावधानों में संशोधन को पारित कर दिया गया। हालांकि कई मदों में बजट में पिछले वर्ष की तुलना में अपेक्षाकृत कमी हुई है। निगम की बैठक में वित्तीय स्थिति में सुधार के लिहाज से तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई ताकि विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा सके।