फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला देशी-विदेशी उत्पादों के तडक़े ने बना रखी है मेले में जान

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला देशी-विदेशी उत्पादों के तडक़े ने बना रखी है मेले में जान

Sat, 17 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला  देशी-विदेशी उत्पादों के तडक़े ने बना रखी है मेले में जान
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
विज्ञापन

बेहद आकर्षक हैं तुर्की के लाइटिंग झूमर और कर्नाटक के शेड लैंप

भीड़ से बचने के लिए मेले के दीवानों ने खरीदे बिजनेस डेज के टिकट

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला बेशक इस बार छोटा हो गया है, लेकिन देशी और विदेशी उत्पादों ने अभी भी मेले को आकर्षक बना रखा है। यही वजह है कि व्यापार मेले के दीवानों के लिए ट्रेड फेयर अभी भी उनका पसंदीदा शॉपिंग प्वाइंट बना हुआ है, इसलिए आम दिनों में भीड़ से बचने के लिए बिजनेस डेज के टिकट खरीदकर मेले में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को मेले का तीसरा दिन रहा और लोगों ने विभिन्न तरह के उत्पादों की जमकर खरीदारी की।
हॉल नंबर-7 के हुनर हाट में जम्मू-कश्मीर के तांबे के बर्तन बेहद खास और आकर्षक हैं। स्टॉल मालिक अय्यूब जरगर ने बताया कि वह पहली बार व्यापार मेले में तांबे के नए उत्पाद लेकर आए हैं। दर्शक प्रियंका ने कहा कि उन्होंने यहां से तांबे के डिजाइनर गिलास और सुराही खरीदी है। उन्होंने बताया कि मेले में भीड़ से बचने के लिए उन्होंने बिजनेस डेज की 500 रुपये की टिकट खरीदी।
विज्ञापन

हॉल नंबर-9 व 10 में तुर्की के लाइटिंग झूमर भी बेहद आकर्षक हैं। इनकी कीमत 3 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक है। इन झूमरों की खूबसूरती के चलते दर्शक इनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉल नंबर-12 में कर्नाटक के मंडप में चमड़े से बने शेड लैंप भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां छह इंच से लेकर ढाई फुट तक के लैंप हैं। इन लैंप पर बनाई गई पेंटिंग इन्हें और भी आकर्षक बना रही है। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक है।
थाइलैंड के ईयर रिंग और मालाएं दर्शकों को खूब भा रही हैं। यहां पर 150 रुपये से लेकर 2000 रुपये की रेंज में दर्शकों को आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल रही हैं।
हॉल नंबर-7 में सुपर मिनी और मिनी सोलर एलईडी लाइट भी दर्शकों को खूब भा रही हैं। सोलर एलईडी की खासियत है कि इसे दो घंटे धूप में रखें और 14 घंटे तक बेफिक्र हो जाएं।
कर्नाटक के राम नगर की लकड़ी के खिलौनों से बाल दर्शक बेहद खुश हैं। हॉल नंबर-12 के कर्नाटक मंडप में इन खिलौनों की कीमत महज 30 रुपये से शुरू होती है, जो 300 रुपये तक है।

मुरादाबाद के मेटल लैंप भी दर्शकों के लिए खरीदारी का बेहतर विकल्प बने हुए हैं। हॉल नंबर-12 में उत्तर प्रदेश के दूसरे मंडप में यह स्टॉल है। इनकी कीमत 150 रुपये से 700 रुपये तक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed