फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   मधुमेह नियंत्रण के लिए नॉर्थ दिल्ली में 20 से 40 वर्ष के लोगों की स्क्रीनिंग पर रहेगा फोकस

मधुमेह नियंत्रण के लिए नॉर्थ दिल्ली में 20 से 40 वर्ष के लोगों की स्क्रीनिंग पर रहेगा फोकस

Thu, 15 Nov 2018 03:31 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
मधुमेह नियंत्रण के लिए नॉर्थ दिल्ली में 20 से 40 वर्ष के लोगों की स्क्रीनिंग पर रहेगा फोकस
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

मधुमेह(डायबिटीज) पर नियंत्रण के लिए नॉर्थ दिल्ली में 20 से 40 वर्ष के लोगों की स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि समय रहते इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके। इसमें जहां एक तरफ एलोपैथी से मधुमेह की रोकथाम की जाएगी, वहीं आयुष की मदद से भी इसका इलाज किया जाएगा। यह जानकारी हिंदू राव अस्पताल में आयोजित तीन दिवसीय मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम में दी गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त जयराज नाईक ने कहा कि आजकल मधुमेह हर दूसरे व्यक्ति को है। जल्द से जल्द स्क्रीनिंग करके इसे रोका जा सकता है। इसलिए नॉर्थ एमसीडी ने यह फैसला लिया है कि वह 20 से 40 वर्ष के लोगों को मधुमेह के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करते हुए उनकी स्क्रीनिंग पर ज्यादा ध्यान देगी। जितने कम समय में स्क्रीनिंग होगी, उतनी जल्दी ही इस पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन


वहीं, निगमायुक्त मधुप व्यास ने कहा कि लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसा देखा जा रहा है कि अब बच्चों में भी यह बीमारी होने लगी है, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसलिए इसे जल्द से जल्द स्क्रीनिंग करके रोका जा सकता है। इसमें अस्पताल में आने वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा ताकि वह इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकें। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ स्वाति शर्मा और डॉ आरएस सोनी की कविता से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद के. पॉल, विशिष्ठ अतिथि नॉर्थ दिल्ली के मेयर आदेश कुमार गुप्ता, स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन वीना विरमानी सहित आयुष विभाग के निदेशक डॉ चंद्रकेतु और अस्पताल निदेशक (प्रबंधन) डॉ अरुण यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed