{"_id":"5bd8d050bdec226988376627","slug":"154093572114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण पर मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे है-विजेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण पर मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे है-विजेंद्र गुप्ता
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु प्रदूषण पर मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं: विजेंद्र गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उनका आरोप था कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण दिल्ली में हवा प्रदूषित हो रही है, जबकि सच्चाई यह है कि हरियाणा व उत्तर प्रदेश में पराली जलाने पर नियंत्रण लगा है। गुप्ता ने बताया कि नासा द्वारा जारी किए गए ताजा सेटेलाइट चित्र से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा शासित हरियाणा व उत्तर प्रदेश (पश्चिमी) ने पराली जलाने पर काफी सीमा तक नियंत्रण कर लिया है। पंजाब में कांग्रेस सरकार इस पर नियंत्रण पाने में बुरी तरह विफल रही है। हरियाणा का दिल्ली के प्रदूषण में बहुत कम योगदान है और यह दिन-प्रतिदिन कम हो रहा है।