फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हॉस्टल नियमों में आजादी को लेकर सड़क पर उतरी छात्राएं

हॉस्टल नियमों में आजादी को लेकर सड़क पर उतरी छात्राएं

Wed, 31 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल नियमों में आजादी को लेकर सड़क पर उतरी छात्राएं
हॉस्टल नियमों में आजादी
विज्ञापन

के लिए सड़क पर छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टल नियमों में आजादी की मांग को लेकर छात्राएं एक बार फिर सड़क पर उतरीं। मंगलवार को ‘पिंजरा तोड़’ के बैनर तले प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने हंगामा भी किया। देर शाम शुरू हुआ प्रदर्शन रात तक जारी रहा।

प्रदर्शन करते हुए छात्राओं ने आजादी के नारे लगाए। उन्होंने डीयू के गेट नंबर चार पर धक्कामुक्की भी की। प्रदर्शन करते हुए छात्राएं मिरांडा हाउस के बाहर भी पहुंचीं। धक्कामुक्की के दौरान दो सुरक्षा कर्मियों को हल्की चोट भी आई हैं। छात्राओं की मांग है कि डीयू के कॉलेजों में हॉस्टल में आने-जाने के समय को लेकर लगाई गई पाबंदी हटाई जाए और उन्हें 24 घंटे आने-जाने की अनुमति हो। साथ ही वे मेस और हॉस्टल की फीस में दिव्यांग छात्राओं को छूट देने समेत कई मांगें कर रही हैं। बीते दिनों भी छात्राओं ने पिंजरा तोड़ के तहत देर रात तक डीयू की सड़कों पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने कुछ कॉलेजों के गेट भी तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed