फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आप ने घोषित किये नई दिल्ली और पश्चिम दिल्ली के लोकसभा प्रभारी

आप ने घोषित किये नई दिल्ली और पश्चिम दिल्ली के लोकसभा प्रभारी

Mon, 15 Oct 2018 04:32 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
आप ने घोषित किये नई दिल्ली और पश्चिम दिल्ली के लोकसभा प्रभारी
ब्रजेश नई दिल्ली, राजपाल पश्चिम दिल्ली के बने प्रभारी
विज्ञापन


- आप ने घोषित किए दो लोकसभा प्रभारियों के नाम

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने रविवार को नई दिल्ली एवं पश्चिमी दिल्ली इलाके के लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। यह घोषणा पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने की। उन्होंने बताया कि ब्रजेश गोयल नई दिल्ली से पार्टी के लोकसभा प्रभारी होंगे। जबकि समाज सेवी राजपाल सोलंकी पश्चिमी दिल्ली से पार्टी के लोकसभा प्रभारी होंगे।

ब्रजेश गोयल पार्टी के ट्रेड विंग के संयोजक हैं। साथ ही वे चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के नेशनल कन्वीनर भी रहे हैं। उन्होंने सीलिंग को लेकर पार्टी की तरफ से व्यापारियों के साथ आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं, राजपाल सोलंकी पश्चिमी दिल्ली के समाज सेवी हैं। सोलंकी वेंकटेश्वर अस्पताल के साथ वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के भी चेयरमैन हैं। अन्ना आंदोलन के समय से ही वह पार्टी से जुड़े हैं। आप पार्टी के संस्थापक सदस्य भी हैं। सात वर्षों से दिल्ली में व्यापारियों के आंदोलनों का नेतृत्व भी कर रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी, सीलिंग, एफडीआई जैसे मुद्दों पर इन्होंने व्यापारियों के लड़ाई लड़ी है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर पार्टी ने फिलहाल कोई जिक्र नहीं किया है। गोपाल राय का कहना है कि पांच अन्य सीटों पर जल्द ही प्रभारी घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed