{"_id":"5bbbfe29867a5528213a0d07","slug":"153904692815-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन का
रक्तदान शिविर आज
ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल और आईआईएमटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में आज (मंगलवार को) रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि रक्तदान करने वालों की मुफ्त हीमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी आदि की जांच होंगी। इस दौरान रक्तदान करने वालों को ‘अमर उजाला’ की तरफ से एक सर्टिफिकेट और जिला अस्पताल की तरफ से एक डोनर कार्ड दिया जाएगा। इसके माध्यम से एक वर्ष के अंदर जरूरत पड़ने पर रक्तदाता को रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। आईआईएमटी के अलावा शहरभर से इच्छुक व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एचएम लवानिया और डॉ. बिंदू ने लोगों से आग्रह किया कि वे आगे आकर इस सामाजिक कार्य का हिस्सा बने। रक्तदान से उन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है, जो जरूरत के समय रक्त न मिलने से अपनी जिंदगी गवां देते हैं। इस अवसर पर आईआईएमटी के एमडी मयंक अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।