फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जामिया मिल्लिया में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

जामिया मिल्लिया में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
जामिया मिल्लिया में बड़े स्तर
विज्ञापन

पर चलेगा स्वच्छता अभियान
- छात्र आसपास के इलाकों में करेंगे साफ-सफाई, रैली भी निकालेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने में जुुट गए हैं। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट भी कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। वहीं, एनएसएस यूनिट के छात्र जामिया के आसपास के इलाकों में स्वच्छता रैली निकालकर साफ-सफाई भी करेंगे।

जामिया की एनएसएस प्रोग्राम कोआर्डिनेटर प्रो नियामतउल्ला खान ने बताया स्वच्छता पखवाड़े के रूप में विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान पहले से ही जारी है। अब 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर बड़े स्तर पर इसका समापन किया जाएगा। विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट परिसर के अलावा सुखदेव विहार, सराय जुलेना और न्यू फ्रैंडस कॉलोनी जैसी पड़ोस की बस्तियों में भी स्वच्छता रैली निकाल कर सफाई कार्य करेगी। रैली में अध्यापक, छात्र और अन्य कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही न्यू फ्रैंडस कॉलोनी के कम्यूनिटी सेंटर में स्वच्छता की महत्ता पर नुक्कड़ नाटक भी होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed